प्रिय विद्यार्थी , मैं आपके
अपने इस ब्लॉग पर आपका हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आपको यहां पर कॉमर्स नॉलेज, स्टडी
टिप्स, लेखाशास्त्र, लेखांकन सॉफ्टवेयर व कॉमर्स कोर्स न्यूज से संबंधित जानकारी मिलती
रहेगी। आज के टॉपिक में जानेंगे की - अध्ययन
का मनोविज्ञान से क्या सम्बन्ध है। अब आपको कोई नहीं रोक सकता अच्छे नंबर लाने से।
नोट - यदि आपको मोबाइल में पोस्ट पूरी दिखाई ना दे तो आप मोबाइल के पेज
को डेस्कटॉप साइट ( Desktop site ) मोड पर कर लें या फिर मोबाइल स्क्रीन को घुमा ( Mobile screen rotation ) लें। इससे आप आसानी से बिना कंप्यूटर के भी पूरे मैटर को अच्छे से देख
पाएंगे।
“व्यस्त रहना महत्वपूर्ण
नहीं है, क्योंकि चींटियां भी
व्यस्त रहती हैं, महत्वपूर्ण यह है की आप
किस कार्य में व्यस्त है।”
अध्ययन का संबंध सीधे -
सीधे देखा जाए तो दिमाग से होता है इसलिए हम कह सकते हैं कि दिमाग का भी एक मनोविज्ञान होगा। मनोविज्ञान का मतलब 'मन के वातावरण' से है। बीज कितना ही अच्छा
हो लेकिन यदि उसे अच्छी उपजाऊ जमीन में नहीं बोया जाएगा तो वह अच्छी फसल नहीं दे
सकता। यहां तक कि यदि बीज अच्छा हो और जमीन भी बहुत उपजाऊ हो लेकिन यदि उसे सही
समय पर नहीं बोया गया हो और बाद में उसे सही वातावरणनहीं मिला हो, तो वह भी बीज एक अच्छे पेड़ में परिवर्तित नहीं हो सकता।
यह हमारे लिए आवश्यक है कि
हम किसी भी कार्य को करें तो उस वातावरण से हम परिचित हो ताकि वह काम अच्छे से
अच्छा हो सके। हमें अपनी सोच व अपने काम
को केवल छोटे से दायरे तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए। बल्कि कम से कम इतना विस्तार
तो देना ही चाहिए कि वह अच्छे से अच्छे तरीके से हो सके और इसके लिए कार्य का
वातावरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आदर्श वातावरण को बनाने वाली महत्वपूर्ण बातें –
1. सुबह का समय जो आपकी सफलता
के लिए आवश्यक है।
2. आपका मन इस तरह का होना
चाहिए।
3. श्रद्धावान बने ।
4. अज्ञानता का बोध हो ।
5. मनोरंजन भी है जरूरी ।
6. दिमाग को आराम भी दे ।
7. मन को रखे अपने नियंत्रण
में।
8. अपनी रुचि का भी ध्यान
रखें ।
9. सदा जिज्ञासु बने चाहे
थोड़ा ही लेकिन जरूर ।
10. आत्मविश्वास
में वृद्धि करें ।
11. आशान्वित रहे ।
12. विविधता
लाए।
13. उद्देश्य का निर्धारण ।
14. वातावरण
को अनुकूल रखें ।
15. ठान लो
कि मुझे पढ़ना है ।
16. मस्तिष्क को रखें मजबूत ।
17. अभ्यास
से जरूरी ।
18. बार बार आने वाली
परेशानियों को दूर करिए।
आने वाली पोस्ट में हम जानेंगे कि सुबह
का समय जो आपकी सफलता के लिए आवश्यक है।
आशा है की आप सभी को यह पोस्ट पसंद
आएगी। आपके कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताये।
पोस्ट पसंद आये तो शेयर जरूर करे।
मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना
करता हूँ। धन्यवाद ।


Thanks for helping us by giving very important study tips.
जवाब देंहटाएं