नमस्कार मित्रों,
मैं आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। आज मेरी यह पोस्ट "स्टडी टिप्स भाग - 2" पर है। पिछली पोस्ट में हमनें "स्टडी टिप्स भाग - 1" के बारे में पढ़ा था। कहीं पर भी कंटेंट में कोई त्रुटि हो तो मुझे जरूर अवगत कराये । यदि कंटेंट अच्छा लगे तो शेयर जरूर करे। धन्यवाद ।
![]() |
| study with focus |
1. मेहनत तो हर कोई करता है लेकिन जो सही दिशा में मेहनत करेगा
वही सबसे पहले व सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करेगा ।
2. आपको सबसे पहले घर पर पढ़ाई करने के लिए एक ऐसी जगह ढूंढनी
होगी जहां आप पढ़ाई करने में आरामदायक महसूस करते हो ।
3. ऐसी जगह मत ढूंढो
जहां आपको घुटन महसूस हो और ऐसी जगह भी मत
ढूंढो जहाँ जाते ही पढ़ाई न करने की इच्छा उत्पन्न हो ।
4. जिस स्थान को आपने ढूंढा है पढ़ाई करने के लिए वहां एक स्टडी
टेबल व चेयर (बिना सिरहाने या सीधे सिरहाने की हो ) हो ।
5. जब स्टडी टेबल व चेयर
लग जाए तब अपनी स्टडी टेबल पर अपनी स्टडी करने की बुक्स , नोटबुक , रफ कॉपी , पेन , पेंसिल जैसे
स्टेशनरी आइटम रख लें ताकि बीच-बीच
में आपको उठने की नौबत ही ना आए ।
6. अपने लक्ष्यों को एक पेज पर लिखकर स्टडी टेबल के सामने दीवार
पर चिपका दें ताकि आपके लक्ष्य स्पष्ट रहे
और बार-बार आपको उन लक्ष्यों को बदलने की नौबत भी न आए ।
7. आपको जिससे भी बहुत अधिक प्रेरणा मिलती हो उसकी तस्वीर भी
लगाएं ताकि आप जब बोर होने लगे तो उस तस्वीर को
देखते ही एनर्जी आ जाए ।
8. सकारात्मक बनने के लिए अच्छी किताबें व सकारात्मक व्यक्ति से
मिलते रहे ।
9. अब बारी है टाइम टेबल बनाने की । टाइम टेबल जितना छोटा हो
उतना अच्छा है क्योंकि इससे हम जल्दी लक्ष्य प्राप्त करते हैं। यह आपकी इच्छा पर भी निर्भर करता है की आप टाइम
टेबल बड़ा बनाना चाहते हो या फिर छोटा।
10. यदि आप टाइम टेबल बनाने के बाद भी उसे फॉलो नहीं कर पा रहे
हो तो टाइम टेबल छोटा ही बनाओ। ऐसा नहीं
है कि एक साथ ही 1 महीने या 1 साल का टाइम टेबल बना लिया और बाद में पता लगे कि समय सारणी ( टाइम टेबल )
फॉलो ही नहीं कर पा रहे हैं।
11. टाइम टेबल को फॉलो
करने के लिए सबसे पहले छोटा टाइम टेबल बनाइए जैसे दो-तीन घंटे का या एक दिन का । छोटे
टाइम टेबल से यह पता लगेगा कि आप कितनी देर अनुशासन व ईमानदारी के साथ पढ़ाई कर सकते हैं।
12. इस बात को हमेशा याद रखिए कि "भले ही कम पढ़े , लेकिन रोज पढ़े।
13. टाइम टेबल के अनुसार अपने पाठ्यक्रम को बांट लीजिए
ताकि यह पता रहे कि कौन-से टाॅपिक में कितना समय देना हैं।
14. आप अकेले पढ़ते समय यदि बोर हो जाते हैं या फिर नींद आने लगती है तो आपको ग्रुप में स्टडी करनी चाहिए।
![]() |
| Study Group Students |
15. लक्ष्य को छोटे-छोटे
टुकड़ों में विभाजित करें और कॉपी में लक्ष्यों को लिखकर एक समय - सीमा में प्राप्त करने की कोशिश
करें।
16. टाइम मैनेजमेंट पर भी
विशेष ध्यान दें क्योंकि यदि आपने 30 घंटे
पढ़ाई की लेकिन फिर भी रिजल्ट शून्य ही रहा तो कहीं ना कहीं आपने समय को बर्बाद ही किया है।
![]() |
| Time Speed |
17. जितना ज्यादा तेज बोल
- बोल कर याद करेंगे उतना ही जल्दी याद होगा।
18. पढ़ाई को बोझ मत बनाइये। क्लास में जो पढ़ाया हैं उसे उसी
दिन रीवाइज कर ले तो बेहतर होगा।
19. जिस दिन आपको अपनी
पढ़ाई के प्रति रुचि उत्पन्न हो जाएगी उस दिन क्या दिन और क्या रात ? जब समय
मिलेगा या जब इच्छा होगी तभी पढ़ाई करने लग जाओगे आप।
20. पढ़ाई सुबह करे या दिन में या रात को तो इसका उत्तर है कि जब
आपका मूड हो। सुबह व देर रात का फायदा यह
है उस समय ज्यादा शांति रहती है।
अब तक जो मुझे सबसे बेस्ट स्टडी के टिप्स लगते थे वो मैंने आपको बता दिया हैं। कुछ दिनों के बाद स्टडी के बारे में विस्तार से मैं आप लोगो को बेस्ट स्टडी कंटेंट उपलब्ध करवा दूँगा ताकि आपको स्टडी से लेकर कोई भी कंफ्यूजन न हो।
अब जो विस्तार से आने वाले टिप्स है यदि उनको आपने समझ लिया तो आपको एग्जाम में सबसे ज्यादा नंबर लाने से कोई नहीं रोक सकता। स्टडी की इसी सीरीज में आपको में यह भी बताऊँगा की एग्जाम में क्वेश्चन का आंसर कैसे दे ?





shaandaar tips, Thank you for share sir.
जवाब देंहटाएंThank you too Bhavesh.
हटाएंGood and Best tips for every students.
जवाब देंहटाएंThank you Rakesh sir .
Thank you sir with best wishes.
हटाएं“मेहनत इतनी करो कि क़िस्मत भी बोले, कि ले बेटा ये तो तेरा हक़ है।”
जवाब देंहटाएंबहुत बढ़िया विचार ।
हटाएंsuper tips for all students.
जवाब देंहटाएंThank you . Please share this post.
हटाएं